31.3 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBollywoodCinema

एक वीडियो ने बदली ‘बचपन के प्यार’ वाले लड़के की जिंदगी, बादशाह के साथ गाना रीलीज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- मशहूर रैपर सिंगर बादशाह ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिदरो के साथ बनाए गए म्यूजिक वीडियो ‘ बचपन का प्यार ‘ को आज रिलीज कर दिया है। रैपर बादशाह ने बुधवार की सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर अपने ऑफिशियली यूट्यूब अकाउंट से इस वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही 36 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है। म्यूजिक वीडियो में सहदेव और बादशाह के साथ आस्था गिल और रीको भी नजर आ रहे है..

वहीं सहदेव की लिपसिंग के साथ उसके एक्सप्रेशन को फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। करीब तीन मिनट के इस वीडियो एल्बम में सहदेव दिदरो पूरी तरह से हिप-हॉप लुक में नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो की शुरुआत सहदेव की वॉक से होती है और बैकग्राउंड में बादशाह सहित अन्य सिंगर और एक्टर भी दिख रहे हैं।

बचपन का प्यार” गाना के ऑफिशियली लॉन्च होने के बाद अब एक बार फिर सहदेव के फैन्स बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि सहदेव दिदरो ने अपने स्कूल में टीचर के कहने पर ‘ बचपन का प्यार ‘ गाना गया था, जो अभी कुछ समय से सोशल मीडिया पर धूम मचाया हुआ है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पंजाब में AAP का जलवा, केजरीवाल बोले- पंजाब वालों तुस्सी कमाल कर दित्ता, पढ़िए

Voice of Panipat

पानीपत में भाई ने अपने ही भाई के घर में लगा दी आग

Voice of Panipat

बड़ी ट्रेनों की रफ्तार, हुआ टिकट के दामों में इजाफा

Voice of Panipat