26.2 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia Crimes

2 नाबालिक बहनों का गैंगरेप करने के बाद, की हत्या पढिये पूरा मामला

वाॅयस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता)- हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 5 अगस्त की रात को चार दरिंदों ने पहले तो नाबालिग बहनों को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया और फिर उन्हें कीटनाशक पिलाकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों बहनों के परिजन उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए जहां उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि इन्हें सांप ने काटा है। लेकिन सोनीपत पुलिस ने इस पूरे मामले में सजगता से कार्रवाई करते हुए पर्दा उठाया कि पहले दोनों बहनों के साथ दरिंदगी हुई है और बाद में इन्हें कीटनाशक पिलाया गया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कर देर रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चारों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

चारों गिरफ्तार आरोपी बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं. चारों आरोपी अरुण कुमार गांव महागही, फूलचंद गांव मुसहेरी, दुखन पंडित गांव धयोकली , राम सुहाग गांव समस्तीपुर के रहने वाले हैं। चारों ने पहले तो दोनों नाबालिग बहनों को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया और जब दोनों बहनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो दोनों बहनों को चारों ने कीटनाशक मिलाकर मौत के घाट उतार दिया।यहीं नहीं आरोपियों ने नाबालिग बहनों की मां को डराया धमकाया कि अगर उसने मुंह खोला तो पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। बता दें कि दोनों नाबालिग बहनों के परिवार में दो छोटे भाई हैं जिनको मौत की नींद सुलाने की धमकी इन चारों दरिंदों ने दी थी। यह मामला पुलिस की सजगता से सामने आया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डेंगू का बढ़ता प्रकोप, आए दिन नए मामले आ रहे सामने

Voice of Panipat

जारी हुई आरबीआइ Assistant भर्ती की अधिसूचना, इस बार 450 पदों के लिए परीक्षा

Voice of Panipat

बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा शोक

Voice of Panipat