30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaPanipat

पानीपत में पुलिस और वकीलो के बीच विवाद गर्माया, DGP को भेजी शिकायत

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत में पुलिस और वकीलो के बीच विवाद गर्माता जा रहा है…सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज कर बार के पूर्व प्रधान 67 वर्षीय वेदपाल कादियान और उनके बेटे लाॅ स्टूडेंट गाैरव के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले में अब पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल भी आ गई है। काउंसिल के चेयरमैन मिंदरजीत यादव ने डीजीपी मनाेज यादव काे शिकायत भेजी। इसमें पूर्व प्रधान व बेटे पर दर्ज केस काे रद्द करने व एएसपी पूजा वशिष्ठ और अन्य पुलिसकर्मियाें काे सस्पेंड करने की मांग की।

गाैरतलब है कि शुक्रवार देर रात पूर्व प्रधान व बेटा खेत से घर लाैट रहे थे। सिवाह ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने उनकाे राेक लिया था। पुलिस ने ड्यूटी में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के केस में दाेनाें काे गिरफ्तार किया।

प्रधान ने बार काउंसिल काे दी थी जानकारी

बार प्रधान शेर सिंह खर्ब ने वकीलाें की मीटिंग बुला केस काे झूठा बताते हुए केस रद्द करने और एएसपी व अन्य पुलिसकर्मियाें पर कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घाेषणा की थी। इसके साथ ही मामले की जानकारी स्टेट बार काउंसिल काे दी थी। वकीलाें या पीड़ित द्वारा शनिवार काे काेई शिकायत नहीं दी गई। सीधे काउंसिल के चेयरमैन ने डीजीपी काे शिकायत भेजी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सोना चांदी नहीं अब टमाटर की हुई चोरी, 2.5 लाख रूपए के थे टमाटर

Voice of Panipat

22 मंत्रियों ने ली शपथ, 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री बनाए

Voice of Panipat

हरियाणा कांस्टेबल के 5000 पदो के लिए PMT शेडयूल जारी

Voice of Panipat