June 23, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana Crime

पुलिस थाने में हो गई चोरी, थाने में तैनात थे होमगार्ड

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- आरटीए ने 31 मई दोपहर दो बजे थाना रादौर क्षेत्र से ओवरलोड ट्रक पकड़ा, जिसे चालान कर रादौर थाने में बतौर अमानत खड़ा कर दिया। ट्रक पकड़े 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि रात में ही थाने से ट्रक चोरी हो गया। हालांकि थाने में तैनात एएचसी राजेश कुमार ने केस दर्ज कराने को दी शिकायत में ट्रक के चालक पर ही चोरी का आरोप लगाए हैं, किंतु थाने से दो होमगार्ड के पहरे के दौरान ट्रक का चोरी हो जाने से सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है।

इसके पीछे भी एएचसी ने शिकायत में वजह बताई है, जिसके मुताबिक रात 10-10.30 बजे आंधी-बारिश की वजह से जवानों का बाहर खड़ा रहना मुश्किल हो गया था जिस कारण बचने के लिए थाने में अंदर आ गए थे। इससे अगले दिन थाने में ट्रक नहीं था। इधर-उधर तलाशने पर जब ट्रक न मिला, तब ट्रक के चालक रजत पर केस दर्ज किया। एएचसी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि थाना रादौर में सहायक मोहर्र के पद पर तैनात है। 31 मई को आरटीए स्टाफ ने ओवरलोडेड ट्रक का चालान कर थाना रादौर परिसर में खड़ा किया था। रात में आंधी व अंधेरे का फायदा उठाकर चालक रजत ट्रक चोरी कर ले गया। इस पर आईपीसी की धारा 379 में केस दर्ज किया।

एएचसी राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि 31 मई की रात के समय थाने में होमगार्ड गुरमंगत सिंह व सतप्रकाश का पहरा लगाया हुआ था। रात 10-10.30 बजे आंधी-बारिश की वजह से जवानों का बाहर खड़ा रहना मुश्किल हो गया था जिस कारण बचने के लिए थाने में अंदर आ गए थे। अगले दिन थाने में ट्रक नहीं था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में पटवारियों की हड़ताल हुई खत्म

Voice of Panipat

प्रदेशभर से 50,000 से अधिक महिलाओं ने महोत्सव में भाग लेकर बनाया रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा रिकॉर्ड

Voice of Panipat

HARYANA:- आ गया CET का रिवाइज्ड रिजल्ट, Court के फैसले के बाद 5 नंबर हटाकर किया जारी

Voice of Panipat