26.2 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
BollywoodCinemaEntertainment

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा

वायस ऑफ पानीपत :-   वायरस की दूसरी लहर के चलते देश में लगे लॉकडाउन के कारण सिनेमाघरों को आस्थाई रूप से बंद किया गया है, जिससे की वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट को टाल दिया है और कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

 एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर दी है। वीडियो की शुरुआत फिल्म के नाम से होती है, जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट लिखी आती हैं।

इस वीडियो ट्विटर पर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘कहानी आशिकाना, राज कटिलाना। हसीन दिलरुबा जल्द आ रही है। केवल नेटफ्लिक्स पर। विनिल मैथ्यू के निर्देशक में बनी इस फिल्म की शूटिंग को पिछले साल अक्टूबर में रैपअप किया गया था। गौरतलब है कि हसीन दिलरूबा करें तो ये एक मर्डर मिस्ट्री है, जो की एक लव स्टोरी के साथ-साथ चलती है।

फिल्म में तापसी पन्नू के साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।  एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ के अलावा वो स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम कैप्टन मिताली राज की बायोपिक है। फिल्म में तापसी लीड मिताली राज का किरदार निभा रही हैं।

        TEAM VOICE OF PANIPAT    

Related posts

झकास एक्टर के तौर पर अनिल कपूर को मिली थी पहचान, प्रोड्यूसर से दोगुनी फीस की करने लगे थे मांग.

Voice of Panipat

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के नए गाने ‘अफीम’ ने मचाया धमाल, भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच जमकर उड़ा रहा है गर्दा

Sahab Ram

70’s Old Superhit Song: दिल छू लेगा 70 के दशक में बना किशोर कुमार का यह गाना, Gen-Z का है फेवरेट

Sahab Ram