29 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के IMT सोहना में जल्द शुरू होगी 5 नई कंपनियां, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

हरियाणा में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि गुरुग्राम में स्थित IMT सोहना में एक इलेक्ट्रोनिक्स, दो टेक्सटाइल और दो अन्य कंपनियों सहित 5 कंपनियों ने उद्योग स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

इस निर्माण कार्य को एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इन औद्योगिक इकाइयों के शुरू होने पर लाखों युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं पैदा होगी।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) की ओर से 1600 एकड़ जमीन पर IMT सोहना का विस्तार किया जा रहा है। इसमें 500 एकड़ क्षेत्र में एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विनिर्माण क्लस्टर (ईएमसी) विकसित किया जा रहा है।

इसमें 95% भूखंड कंपनियों को आवंटित किए जा चुके हैं।पांच कंपनियों ने करोड़ों का निवेश करके नए उद्योग लगाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।इसमें मैसर्स ट्रॉनटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स मल्होत्रा केबल्स प्राइवेट लिमिटेड समेत तीन अन्य कंपनियां शामिल हैं।

KMP एक्सप्रेस-वे से नजदीकी

HSIIDC के एक अधिकारी ने बताया कि IMT सोहना में IGL कंपनी बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है। जबकि पहले से जापान की टीडीके कॉर्पोरेशन की कंपनी एएलटी बैटरी ने लिथियम-आयन बैटरी निर्माण का एक विशाल प्लांट स्थापित किया है।

उसने बड़ा निवेश करके अपना उत्पादन भी शुरू कर दिया है। यह क्षेत्र कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के पास स्थित है, जिससे यहां आवागमन और लॉजिस्टिक्स बेहद आसान है। इसको लेकर कंपनियां निवेश करने शुरू कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से इस क्षेत्र में बिजली-पानी, पक्की सड़कें, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसे उत्तर भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रोनिक हब बनाने पर जोर दिया जाएगा। यहां औद्योगिक इकाइयों के शुरू होने पर नौकरियों की बहार आएगी जिससे लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

Related posts

Mutual Found में निवेश करने से पहले, जान ले SIP और STP में क्या है अंतर

Voice of Panipat

माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में चलेंगी 2 स्पैशल ट्रेन

Voice of Panipat

DELHI पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद खान को किया गिरफ्तार, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

Leave a Comment