Kal Ka Mausam: हरियाणा में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। मानसूनी हवाओं की सक्रियता के कारण कई जिलों में आज झमाझम बारिश हुई। वहीं अब कल के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार कल प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कम देखने को मिल सकती है। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कम बारिश के आसार है। इस दौरान कुछ जिलों में तेज और कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
21 को फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून
हालांकि 21 अगस्त को एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार को एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। इस वजह से कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हरियाणा के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर सहित कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
पंचकूला में हुई भारी बारिश
वहीं आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश की आशंका जताई है। कई जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। उधर, पंचकूला जिले में बीते मंगलवार को भारी बारिश हुई, जिससे घग्गर नदी उफान पर आई गई है।

