32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatUncategorized

गाली देने से रोका तो बुजुर्ग पर तलवार से हमला

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- विजय नगर भोला चौक पर गाली देने से रोकने पर बुजुर्ग महिला पर तलवार से हमला किया। उनकी दो पुत्रवधुओं को भी बालों से पकड़ घसीटकर पीटा। आरोपितों ने पीड़ित महिला के बेटे की गली में खड़ी ई-रिक्शा को भी डंडों से तोड़ दिया। घायल महिला की पोती ने वारदात मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली।विजय नगर की संतोष ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सिविल अस्पताल के गेट के बाहर चाय की रेहड़ी लगाती है। रविवार सुबह पांच बजे पड़ोसी भारत शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। गाली देने से मना किया तो भारत ने उनके बेटे बिट्टू की गली में खड़ी ई-रिक्शा को तोड़ दिया। घटना के बारे में आरोपितों के स्वजनों को बताने गए तो उन्होंने गाली देकर भगा दिया।

थोड़ी देर बाद वह किसी काम से अपने घर के बाहर निकली। इसी दौरान आरोपित भारत एक अन्य साथी के साथ बाइक से आया और उसकी बाजू, हाथ व पीठ पर तलवार से हमला कर दिया। बेटे सोनू की बेटी ने छत से वारदात की वीडियो बना ली। घायल होकर गली में गिरने के बाद आरोपित उससे 200 रुपये छीनकर भाग गया।

थोड़ी देर बाद आरोपित की मां लक्ष्मी, बहन मंजू और मोनी वहां आई और उसकी दो पुत्रवधुओं को प्लॉट में घसीट कर पीटा। आवाज लगाने पर बेटे आए और पुत्रवधुओं को आरोपितों के चंगुल से छुड़वाया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गई। बेटे सोनू ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। किला थाना पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

Related posts

कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 की हुई मौत अन्य घायल

Voice of Panipat

मंत्री देवेंद्र बबली के शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर

Voice of Panipat

HARYANA:- कावड़ छोड़कर शिविर से फरार हुए युवक-युवती, हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे थे

Voice of Panipat