33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia News

अस्पताल के ICU वार्ड में लगी भीषण आग, मरीजों को किया सेफ वार्ड में शिफ्ट

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- महाराष्ट्र में अहमदनगर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। अस्पताल के ICU में लगी आग से 10 लोगों की जान चली गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अस्पताल में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इस दौरान अस्पताल में रखे आग बुझाने के उपकरण आग बुझाने में नाकाम रहे, जिससे आग बढ़ गई।

आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। जिस दौरान यह आग लगी, उस समय ICU वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। ICU में कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीच में है।

आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह असफल रहा। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू करने का प्रयास आखिरी चरण में है। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ऐसे करें CBSE BOARD की तैयारी, मिलेंगे बेहतर अंक

Voice of Panipat

पिहोवा की आंतरिक सड़क का होगा कायाकल्प, सरकार ने सुधार कार्य को दी मंजूरी

Sahab Ram

नम आंखो से मनीषा की अंतिम विदाई, पिता के नही थम रहे आसूं

Voice of Panipat