30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

कितना जरुरी है आपके लिए आम खाना,जानिए

वायस ऑफ पानीपत (देनेंद्र शर्मा) -:हर कोई आम के सीजन का इंतजार बेसब्री से करता है। इस समय आम का सीजन चल रहा है और आम खाना किसे पसंद नहीं होगा हर उम्र के व्यक्ति को आम खाना बहुत पसंद होता है। देश में इसकी भरपूर पैदावार और किफायत होने की वजह से भी इसे फलों का राजा कहा जाता है। 


•आम में भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E के अलावा कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
•आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है. इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे ऐसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं.
•आम में विटामिन ए भरपूर होता है, जो आंखों के लिए वरदान है. इससे आंखों की रौशनी बनी रहती है.
•आम में फाइबर और विटामिन सी खूब होता है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है.
•आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है.


•आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं. इससे भोजन जल्दी पच जाता है. साथ ही इसमें उपस्थित साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है.

VOICE OF PANIPAT TEAM………

Related posts

What Can You Do To Save Your TECHNOLOGY From Destruction By Social Media?

Voice of Panipat

खुदाई करके चुराया गया हिंदुस्तान पेट्रोलियम का कच्चा डीजल, लीकेज होने से खेतों में भी फैला

Voice of Panipat

हिमाचल के कुल्लू में फटा बादल, एक की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी

Voice of Panipat