September 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के नए स्टेशन का डिजाइन हुआ तैयार, यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत सेक्टर-45 में प्रस्तावित स्टेशन का डिजाइन तैयार कर लिया है।

अब इस डिजाइन पर GMDA, HSVP, नगर निगम और GMCBL से आपत्ति और सुझाव मांगे जाएंगे। अंतिम रूप देने के बाद मंजूर डिजाइन के तहत ठेकेदार कंपनी को मेट्रो स्टेशन का निर्माण करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

यात्रियों को मिलेगी खास सुविधाएं

राइट्स द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक, सुबह और शाम के समय इस मेट्रो स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या लगभग 4 हजार प्रति घंटा रहेगी। स्टेशन की खासियत रह रहेगी कि इस मेट्रो स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा अलग से रहेगी। इलेक्ट्रिक कारों के लिए दो चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, जिसमें एक समय में दो कारों को चार्ज किया जा
सकेगा। स्टेशन पर टैक्सी, कार, बस, ऑटो, ई-रिक्शा की पिक एंड ड्रॉप की सुविधा होगी।

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर DLF साईबर पार्क तक लगभग 31 किलोमीटर लंबे इस नए मेट्रो रूट पर कुल 28 जगहों पर स्टेशन बनेंगे। इसमें 28 मेट्रो स्टेशन का निर्माण होगा और सेक्टर-33 में एक मेट्रो डिपो तैयार किया जाएगा। बसई स्टेशन से 1.85 किमी लंबा अलग से मेट्रो मार्ग बनाया जाएगा।

इस रूट पर मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45, यूनिटैक साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72A, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार Phase-6, सेक्टर-1 बसई, सेक्टर-101, सेक्टर-9, सेक्टर-7, सेक्टर-4 आदि जगह स्टेशन बनेंगे।

Related posts

PANIPAT में रात 10 बजे के बाद डीजे व लाउडस्पीकर बजाने पर रहेगी पाबंदी- SP

Voice of Panipat

दिल्ली कूच पर सख्ती, हरियाणा में बॉर्डर सील ,कई किसान नेता किए डिटेन !

Voice of Panipat

PANIPAT-चुनाव के ढ़ाई साल बाद खुला EVM तो हारा उम्मीदवार जीत गया

Voice of Panipat

Leave a Comment