28.2 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Politics

CM योगी ने स्वाति सिंह को किया तलब, CO को धमकाने का ऑडियो हुआ था वायरल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

लखनऊ कैंट के सीओ को धमकी देने के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री स्वाति सिंह को तलब किया है. सीओ को धमकाने के मामले में सीएम योगी ने मंत्री स्वाति सिंह को 5 कालिदास पर तलब किया है. साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह लखनऊ कैंट की सीओ को धमकाती हुई सुनाई दे रही हैं. ऑडियो वायरल होने पर सीएम योगी ने स्वाति सिंह को फटकार लगाई, साथ ही मंत्री के व्यवहार पर नाराजगी भी जताई.

वायरल ऑडियो में स्वाति सिंह, सीओ पर एक महशूर बिल्डर के खिलाफ एफआईआर की जांच की वजह से गुस्से में थीं. ऑडियो में स्वाति सिंह मामले की बात आगे तक नहीं जाने और बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का दबाब बना रही हैं. ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

स्वाति सिंह ने बीजेपी के टिकट से लखनऊ के सरोजनी नगर से विधानसभा चुनाव जीता था. वे अभी उत्तर प्रदेश सरकार में महिला व बाल विकास राज्यमंत्री हैं…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

किसानों पर लाठीचार्ज मामले में सरकार ने मांगी डिटेल रिपोर्ट, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित जमीन के रेट रिवाइज करने को केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Voice of Panipat

53  साल का हुआ हरियाणा, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी प्रदेशवासियों को बधाई

Voice of Panipat