हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली मंडल में परिचालन संबंधी कारणों से रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इससे हरियाणा के भिवानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार आज और कल यानी 12 से 13 सितंबर 2026 के बीच कुछ रेलसेवाओं के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों के संचालन में आज 12 सितंबर को बदलाव हुआ। वहीं अब कल 13 सितंबर को भी ये ट्रेनें इसी तरह संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज रेलसेवा 13 सितंबर को भिवानी से चलकर शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। शकूरबस्ती से तिलक ब्रिज के बीच ये ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी रेलसेवा 13 सितंबर को तिलक ब्रिज के बजाय शकूरबस्ती से संचालित होगी। इस ट्रेन का तिलक ब्रिज से शकूरबस्ती के बीच संचालन नहीं होगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन और मार्ग की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन या मार्ग में बदलाव के कारण उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

