July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- हरियाणा में अब तीन दिन लगातार बारिश का आसार बने हुए हैं..चंडीगढ़ मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.. 24 घंटे में सूबे में कुल 1.5 MM बारिश ही रिकॉर्ड की गई। जून और जुलाई के मुकाबले अगस्त में बादल रूठे रहे.. सामान्य तौर पर अगस्त में 108 MM बारिश होती है, लेकिन एक से 22 अगस्त तक सिर्फ 40.8 MM बारिश हुई जो 62 प्रतिशत कम है..

बारिश के बाद भी सूबे में उमस लोगों को खासा परेशान कर रही है.. खासकर रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.. प्रदेश में यह सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। सिरसा की रात सबसे ज्यादा गर्म रही, यहां का मिनिमम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी की एक वजह यह भी है कि रात में हवा के नहीं चलने से भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अस्पताल में बच्चे को जन्म देकर फरार महिला समेत 4 गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT: बिस्किट एजेंसी संचालक से 2 लाख 70 हजार रूपए लूटने वाले 2 आरोपियो को CIA-2 लाई प्रोडक्शन वारंट पर

Voice of Panipat

उपायुक्त ने जारी किए कोरोना को लेकर निर्देंश,पालन न करने पर कार्यवाई

Voice of Panipat