34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

Haryana के इन 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- मौसम विभाग की ओर से दोपहर 3 बजे तक हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर और सोनीपत में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर के बहादुरगढ़ क्षेत्र में बारिश शुरु हो चुकी है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से नूंह, पलवल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, पानीपत और करनाल में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

*अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों हो सकती है बारिश*

चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 2 अक्टूबर तक हरियाणा में 6 से 8 जिलों में ही बारिश के आसार हैं। मगर, 3 अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। उन्होंने आगे बताया- अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में परिवर्तन हुआ है, इसके चलते 3 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

*प्रदेश में सामान्य से 38 फीसदी अधिक हुई बारिश*

मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 38 फीसदी अधिक बारिश हुई। प्रदेश में एक जून से 22 सितंबर तक करीब 114 दिन मानसून सक्रिय रहा और इस दौरान प्रदेश में 568 एमएम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.5 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

*पलवल में रहा सबसे गर्म*

सोमवार को हरियाणा के चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन करनाल में ही हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। कुछ जिलों में बादल जरूर छाए रहे। सोमवार को पलवल में सबसे ज्यादा 36.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मेवात में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान की बात की जाए, तो नारनौल की रात सबसे ठंडी रही।नारनौल में 23 डिग्री तापमान दर्ज किया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

DSP को खनन माफिया ने डंपर से कु* चला, गृहमंत्री अनिल विज ने दिया सख्त एक्शन का आदेश

Voice of Panipat

महीने के पहले दिन महंगा हुआ सिलेंडर, चेक करें नई कीमत

Voice of Panipat

Breaking:- एक साथ बढ़े 24 टोल प्लाजा के रेट, हरियाणा में महंगा हो गया सफर

Voice of Panipat