September 22, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana Weather: हरियाणा में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, इन जिलों में भारी जलभराव

Haryana Weather: हरियाणा में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि कई जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट बताया गया है। हिसार, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, भिवानी, गुरुग्राम और सिरसा के डबवाली में बारिश दर्ज की गई।

रोहतक में तीन फीट तक पानी भरा

रोहतक में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मॉडल टाउन और कृष्णा कॉलोनी में सड़कों पर करीब तीन फीट तक पानी जमा हो गया। पानी में स्कूटी बंद होने के बाद एक महिला उसे खींचकर ले जाती दिखाई दीं। शहर में कई अन्य स्थानों पर भी बारिश का पानी भर गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की कोठी के सामने स्थित दुकान के छज्जे गिर गए, जबकि पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के घर के पास वाली गली में भी पानी भर गया। हेफेड की दीवार गिरने की भी सूचना है।

फरीदाबाद में मकानों में घुसा पानी

फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड इलाके में खाली पड़े प्लॉट में पानी जमा होने के कारण एक दीवार टूट गई। दीवार टूटने के बाद पानी दयालबाग इलाके के मकानों में घुस गया। ड्रोन से लिए गए दृश्य में कई कॉलोनियों की सड़कें पानी से लबालब नजर आईं।

गुरुग्राम में बाइक कंधे पर उठाकर ले गए युवक

गुरुग्राम के धनवापुर रोड पर भारी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। पानी में युवकों की बाइक बंद हो गई, जिसके बाद उन्हें बाइक कंधे पर उठाकर पानी से बाहर ले जाते देखा गया।

झज्जर में जलघर की दीवार टूटी

झज्जर में रातभर हुई भारी बारिश के चलते रेवाड़ी रोड स्थित जलघर की मुख्य दीवार टूट गई। इसके बाद बरसाती पानी जलघर परिसर में घुस गया। घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही।

हिसार में भी सड़कों पर पानी

हिसार के पीएलए इलाके में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related posts

चोरी के शक में 8 साल के मासूम के साथ दुर्व्यवहार….

Voice of Panipat

आज रेल रोकेंगे किसान, सरकार के साथ मीटिंग भी

Voice of Panipat

कबाड़ी ने खरीदे एयरफोर्स के 6 हेलीकॉप्‍टर, हेलीकॉप्‍टर देख लोग हो गए हैरान

Voice of Panipat