28.1 C
Panipat
September 22, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsPANIPAT NEWS

पानीपत रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाएं, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

पानीपत रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाएं

Panipat News: पानीपत जिले की ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग द्वारा जंक्शन यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। रेलवे द्वारा पानीपत जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए नया फुट ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की गई है।

पानीपत रेलवे जंक्शन को बेहतर सुविधाओं से लैस करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। वर्ष 2045 को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन का डिजाइन और मास्टर प्लान बनाया है। इस रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 21 एकड़ में फैले स्टेशन को पहले चरण में 63.45 करोड़ रुपए की लागत से सुंदर बनाया जाएगा।

रेलवे स्टेशन पर मिलेगी यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधा

पानीपत रेलवे स्टेशन की सुंदरता को बढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन का भवन आधुनिक वास्तुकला और एयरपोर्ट जैसी हाई-टेक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार अगले 5 साल में यह स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा।

पानीपत रेलवे स्टेशन पर लगेंगी 6 लिफ्ट और 8 एक्सलेटर

ट्रेन यात्राओं की सुविधाओं को देखते हुए पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक नया फुट ओवरब्रिज बनाने के साथ-साथ 6 लिफ्ट और 8 एक्सलेटर भी लगाए जाएंगे। इस योजना में की जा रही व्यवस्था के तहत रेलवे रोड से अंदर प्रवेश करने वाली गाड़ियां स्टेशन के सामने से घूमकर वापस निकल जाएगी। 300 से अधिक दो पहिया वाहनों, कार, ऑटो आदि की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक मनीष शर्मा का कहना है कि पानीपत का स्टेशन आधुनिक स्तर का बनेगा। इस प्लेन के तहत 2030 तक पानीपत रेलवे स्टेशन की दिशा और दशा दोनों बदल जाएंगी।

Related posts

फंस गए Haryana के 129 तहसील अफसर, CM सैनी ने ले लिया एक्शन

Voice of Panipat

Haryana: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के नए स्टेशन का डिजाइन हुआ तैयार, यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Sahab Ram

Haryana:- 2006 के बाद पक्के कर्मचारी OPS के हकदार, HighCourt ने सरकरा की अपील खारिज की

Voice of Panipat

Leave a Comment