September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

आज रेल रोकेंगे किसान, सरकार के साथ मीटिंग भी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है.. फसलों के लिए MSP की गांरटी समेत बाकी मांगें पूरी कराने के लिए वह हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं.. यहां हरियाणा पुलिस ने 7 लेयर की बैरिकेडिंग और आंसू गैस के गोले छोड़कर 3 दिन से किसानों को रोका हुआ है.. किसानों ने आज पंजाब के 6 जिलों में 12 बजे से 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान किया है..

हरियाणा से लगती पंजाब की खनौरी और डबवाली बॉर्डर भी तीन दिन से बंद है.. उधर, आंदोलन को खत्म करवाने के लिए आज फिर 3 केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ में किसान नेताओं से मीटिंग करेंगे.. 7 दिनों में दोनों पक्षों के बीच ये तीसरी मीटिंग होगी.. इस बीच, किसान नेता सरवण सिंह पंधेर​​​​​ ने कहा- केंद्र को आवाज सुननी पड़ेगी, अन्यथा जो होगा ठीक नहीं होगा.. हमारी आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग है और हम चाहते हैं कि PM मोदी उनसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में बागवानी खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को 5 दिन की मुफ्त ट्रैनिंग देगी सरकार

Sahab Ram

8th Pay Commission:  8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, जानें कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन ?

Sahab Ram

नोटो को डबल करने वाला गिरोह काबू, नकली इंस्पेक्टर सहित 6 गिरफ्तार

Voice of Panipat