September 22, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

जींद बाईपास चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर, चार शहरों से आने वाले यातायात को मिलेगी राहत

जींद बाईपास चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

New flyover approved : हरियाणा सरकार द्वारा नया फ्लाईओवर की मंजूरी दी है। यह फ्लाईओवर रोहतक के जींद चौक पर बनेगा। इस चौक पर वाहनों की क्रासिंग होने के कारण अक्सर वाहन चालको को जाम में फंसा रहना पड़ता है, लेकिन फ्लाईओवर के निर्माण के बाद जहां रोहतक के लोगों को राहत मिलेगी, वहीं जींद, नरवाना, हिसार व पानीपत से आने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिल जाएगी।

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियंता मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस चौक पर प्रतिदिन दस से लेकर 12 हजार वाहनों का लोड रहता है और इसके कारण कई बार वाहन चालकों को जाम से परेशानी हो जाती है। सरकार का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर सुगम यातायात सुनिश्चित करना, यातायात जाम को कम करना और लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन सुविधाएं प्रदान करना है।

मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम यानी एचएसआरडीसी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 91.97 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना एनसीआरपीबी ऋण सहायता योजना के तहत एचएसआरडीसी द्वारा किया जाएगा।

इन शहरों को मिलेगा सीधा लाभ

मंत्री ने कहा कि जींद बाईपास रोहतक शहर का प्रमुख चौकों में शामिल है और यहां पर यातायात का बड़ा दबाव रहता है। इस चौक से जींद, नरवाना, पानीपत व हिसार से आने वाले वाहनों के अलावा रोहतक के दक्षिणी बाईपास और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाला यातायात भी इस चौक से होकर निकलता है। इसके निर्माण के बाद वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

मंत्री ने कहा कि इस चौक की प्रतिदिन 10,000 से 12,000 पीसीयू (पिकअप कार्ट्रिज) का यातायात का दबाव रहता है। इसमें प्रमुख रूप से कार, बस, ट्रक, ट्रैक्टर और दोपहिया वाहन निकलते हैं। फ्लाईओवर से जींद बाईपास चौक पर यातायात प्रवाह में सुधार होगा और वाहनों के क्रॉसिंग और टर्निंग के दौरान उत्पन्न होने वाले टकरावों को कम करने में मदद मिलेगी।

श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि राज्य के प्रमुख शहरों और मार्गों की बढ़ती यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को बेहतर सड़क अवसंरचना के साथ-साथ सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जाए।

Related posts

महिला से बद्तमीजी करने पर रोका तो घर में घुसकर की मीरपीट, पुलिस कर रही जांच

Voice of Panipat

HARYANA में पंचायतों पर एक्शन की तैयारी

Voice of Panipat

मानहानि केस में राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट से मिली जमानत

Voice of Panipat

Leave a Comment