September 22, 2026
Voice Of Panipat
India News

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए आई गुड न्यूज, सर्विस शुरू होने का काउंटडाउन शुरू

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए आई गुड न्यूज

Bullet Train Update : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर गुड न्यूज आई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहला सेक्शन इस साल के दिसंबर माह तक पूरा हो जाएगा और इस सेक्शन पूरी तरह से बुलेट ट्रेन चलने की तैयार की जाएगी।

इसके बाद बुलेट ट्रेन को मुंबई से अहमदाबाद तक वर्ष 2027 के शुरुआत में शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद मुंबई से अहमदाबाद का सफर मात्र दो घंटे में हो सकेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अहमदाबाद से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन के सेक्शन को बनाने के लिए तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है और उस सेक्शन का काम भी समय रहते पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे कॉरिडोर पर काम तेजी से हो रहा है, और पहले सेक्शन पर 2027 में सर्विस शुरू करने का लक्ष्य है।

बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन कब होगा पूरा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिशा निर्देश दिए गए है। इस सेक्शन का निर्माण का कार्य इसी साल दिसंबर माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद मुंबई से अहमदाबाद तक टेस्टिंग का काम किया जाएगा और इसके बाद यात्रियों के लिए सर्वेिस को शुरू किया जाएगा। फिलहाल कार बॉडी, बोगी, प्रोपल्शन सिस्टम, गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक्स, पहिए और पैंटोग्राफ जैसे ट्रेन के मुख्य पार्ट्स पर काम चल रहा है। ट्रेन की बॉडी की मज़बूती का अंदाजा लगाने के लिए अभी स्क्वीज टेस्ट किया जा रहा है।

बीकेसी टनल, स्टेशन व पुल बनाने का काम तेजी से हो रहा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पहले सेक्शन पर टनल, स्टेशन व पुल बनाने के काम तेजी से किए जा रहे है। बीकेसी-ठाणे अंडरसी टनल का काम भी तेजी से चल रहा है। जहां पर दोनों टनल बोरिंग मशीनों को लगाया गया है और उम्मीद है कि वह जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल यानी भारत की पहली बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन अगले साल 2027 में 15 अगस्त को दौड़ेगी।

Related posts

पानीपत में 2 सगी बहनों को भगा ले गया युवक, भाई बनकर राखी बंधवाता था युवक

Voice of Panipat

HARYANA के 30 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

हरियाणा का बदलेगा मौसम! 17 जुलाई से बारिश की संभावना

Voice of Panipat

Leave a Comment