Train timetable changed : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट व एमपी से होकर निकलने वाली 13 ट्रेनों का रेलवे विभाग द्वारा समय में बदलाव कर दिया है। इन 13 ट्रेनों में एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, मेमू और डेमू ट्रेन शामिल है।
रेलवे ने संशोधित समयसारणी को वेबसाइट व रेलवे स्टेशनों पर नोटिस लगा दिया है। संशोधित समय सितंबर 2026 की अलग-अलग तारीखों से ही लागू हो रहे हैं। जबकि सुपरफास्ट ट्रेनों की संशोधित समयसारणी नवंबर 2026 से लागू होने वाली है। ऐसे में यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है कि वह इन रुटों पर सफर करने से पहले नई समय सारणी की जरूर देख ले।
रेलवे ने किन ट्रेनों का समय बदला
उत्तर रेलवे द्वारा 13 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, माता वैष्णो देवी कटरा से गुजरात और महाराष्ट्र की तरफ जाने वाली है। ऐसे में माता के श्रद्धालु भी समय रहते हुए इन ट्रेनों के समय सारणी की जांच कर ले।
कटरा- बांद्रा टर्मिनस तक जाने वाली ट्रेन स्वराज एक्सप्रेस का बदला समय
उत्तर रेलवे की तरफ से कटरा से बांद्रा टर्मिनस तक जाने वाली ट्रेन संख्या 12472 स्वराज एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर दिया है। अब यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर सुबह 10:02 बजे पहुंचेगी और 10:04 बजे छूटेगी। जम्मूतवी पर पहुंचने का समय सुबह 11:20 बजे और प्रस्थान 11:30 बजे होगा। इसके अलावा कठुआ और पठानकोट कैंट के समय में भी बदलाव किया गया है। यह टाइम 26 नवंबर से लागू होगा।
गांधीधाम सर्वोदय एक्सप्रेस के समय को बदला का समय भी बदल दिया है
रेलवे विभाग के अनुसार कटरा से गांधीधाम तक जाने वाली ट्रेन संख्या 12474 सर्वोदय एक्सप्रेस का समय भी बदल दिया गया है। यह बदला हुआ समय 26 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा। अब जम्मूतवी में आगमन 11:20 बजे होगा।
हापा एक्सप्रेस व जामनगर एक्सप्रेस ट्रेन का भी समय बदला
रेलवे विभाग द्वारा ट्रेन संख्या 12476 हापा एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 12478 जामनगर एक्सप्रेस का समय भी बदला गया है। इसमें हापा एक्सप्रेस का नई समय सारणी 23 नवंबर 2026 व जामनगर एक्सप्रेस की समय सारणी 29 नवंबर 2026 से लागू होगा।
इन एक्सप्रेस ट्रेनों की नई समय-सारणी बदली
हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों का समय बदल दिया गया है और इनकी समय सारणी दिसंबर माह से ही लागू होगी।
ट्रेन संख्या 14611 गाजीपुर सिटी-कटरा एक्सप्रेस: इस ट्रेन का समय 25 सितंबर 2026 से लागू हो जाएगा। जम्मूतवी पर इसका आगमन सुबह 10:35 बजे (पुराना समय 10:20 बजे) होगा और कटरा दोपहर 13:00 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 22431 सूबेदारगंज- शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपरफास्ट: इस ट्रेन की नई समय सारणी 26 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। अब इसका आगमन दोपहर 12:55 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 19803 कोटा-कटरा एक्सप्रेस: इस ट्रेन की नई समय सारणी 26 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। इसका कटरा पहुंचने का नया समय दोपहर 13:45 बजे रहेगा।
ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी- जम्मूतवी एक्सप्रेस: इस ट्रेन की नई समय सारणी 26 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी अब इस ट्रेन का जम्मूतवी आगमन सुबह 06:40 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 20985 कोटा- उधमपुर सुपरफास्ट: इस ट्रेन की नई समय सारणी 30 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।जम्मूतवी पर आगमन सुबह 10:35 बजे और उधमपुर आगमन 12:30 बजे रहेगा।
कश्मीर घाटी की लोकल, MEMU और DMU ट्रेनों में फेरबदल
रेलवे विभाग द्वारा कश्मीर घाटी में चलने वाली डेमू व एमयू के समय भी बदलाव किया गया है। कश्मीर घाटी में चलने वाली लोकल ट्रेनों के समय में 25 सितंबर 2026 से बदलाव किया गया है।
ट्रेन संख्या 64651 संगलदान – बारामूला MEMU: अब इसका बारामूला आगमन का नया समय शाम 19:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 74617 बनिहाल – बड़गाम DMU: अब इसका बड़गाम पहुंचने का समय शाम 19:00 बजे तय किया गया है।
ट्रेन संख्या 74621 बड़गाम – बारामूला DMU: अब इसका बड़गाम से शाम 19:15 बजे प्रस्थान कर यह माझोम (19:29), पट्टन (19:38), हामरे (19:47), सोपोर (19:55) होते हुए रात 20:10 बजे बारामूला पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 74620 बारामूला – संगलदान DMU: अब इसका संगलदान आगमन का नया समय शाम 19:20 बजे रहेगा।
हेल्पलाइन नंबर से जानकारी लेकर ही सफर करें
रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की नई समयसारणी को देख ले। इसके लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और नया शेड्यूल जरूर कन्फर्म कर लें।

