September 22, 2026
Voice Of Panipat
Sports

Cyclonic storm ARNAB : चक्रवाती तूफान अर्णब मचाएगी तबाही! IMD ने चेतावनी के बाद इस राज्य में स्कूलों की छुट्टी

Cyclonic storm ARNAB

kal ka mousam : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवती तूफान अर्णब पर के बाद भारतीय मौसम विभाग अलर्ट हो गया है। जहां पर मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर को देश के 17 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है।

जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्य शामिल हैं। डिप्रेशन के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ राज्यों में तापमान में 2-3 डिग्री की कमी भी हो सकती है। आने वाले समय में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी चक्रवती तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

अर्णब का क्या मतलब होता है

बंगाली की खाड़ी में उठे तूफान अर्णब के नाम को लेकर चर्चा चल रही है। आपको बता दे कि बंगाली भाषा में अर्णब का मतलब सागर होता है। बांग्लादेश ने उस क्षेत्रीय ट्रॉपिकल साइक्लोन (उष्णकटिबंधीय चक्रवात) के नामों की लिस्ट में शामिल किया था। जिसे वर्ल्ड मेटियोरोलॉजिकल ऑर्गनाइज़ेशन (WMO) और इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) मैनेज करते हैं।

अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान होगा सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान का भारत के राज्यों में भी देखने को मिलेगा। IMD ने कहा कहना है कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे डिप्रेशन में बदलने की बहुत संभावना है।

इस डिप्रेशन से भारत के राज्यों में मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर रात से 24 सितंबर की सुबह के बीच विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों को एक ‘डीप डिप्रेशन’ के तौर पर पार करने की बहुत ज़्यादा संभावना है।

चक्रवती तूफान को देखते हुए ओडिशा में स्कूलों की छुट्टी

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवती तूफान को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस चक्रवती तूफान के चलते भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए ओडिशा सरकार की तरफ से चार समुंद्र के साथ लगते ही चार जिलों के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश जारी कर दिए है।

चेतावनी जारी की गई है अचानक ही भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर काफी ऊपर आ सकता है और इसके चलते काफी एरिया में बाढ़ आने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर उन क्षेत्र में पड़ेगा जहां पर पहले से ही ज्यादा बारिश हो रही है।

Related posts

नीरज चोपड़ा ने 1 बार फिर से जीता Gold मेडल, कर दिया देश का फिर नाम रोशन

Voice of Panipat

टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता रांची टेस्ट, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज पर जमाया कब्जा

Voice of Panipat

भारत के नाम दुसरा गोल्ड , हरियाणा की बेटी शर्मिला का शानदार प्रदर्शन

Voice of Panipat

Leave a Comment