August 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

चोरी के शक में 8 साल के मासूम के साथ दुर्व्यवहार….

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर 15 स्थित बिहारी मार्केट में एक 8 वर्षीय मासूम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बिजली की दुकान के बाहर रखी खराब बैटरी की चोरी के शक के मामले में बिजली दुकानदार और उसके बेटे ने बच्चे को पकड़कर बेरहमी से पीटा साथ ही पंखे के कंडेंसर से बिजली का करंट भी लगाया। आरोप है कि बच्चे के साथ बेहद बेरहमी से मारपीट की गई और मां के द्वारा छुड़ाए जाने पर भी दुकानदार ने उसे नहीं छोड़ा और बच्चे के साथ मारपीट जारी रखी।

क्या है पूरा मामला:-
यह घटना दोपहर के समय सेक्टर 15 स्थित बिहारी मार्केट का है जहां दुकान के बाहर रखी मोटरसाइकिल की खराब बैटरी चोरी होने के शक में बिजली दुकानदार संजीव गुप्ता और उसके बेटे ने बच्चे को पकड़ लिया। परिवार वालों ने दुकानदार पर बेरहमी से बच्चे के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले तो बच्चे को जमीन पर गिराकर दबाया गया। उसके दोनों पैरों को जबरदस्ती मोड़कर, और हाथों को घुटनों के नीचे दबाकर कमर के पीछे ले जाया गया जिसके बाद उसके साथ थप्पड़, घूसों व लातों से मारपीट की गई। सबसे गंभीर आरोप पंखे के कंडेंसर का इस्तेमाल करके बच्चे को बिजली का झटका देने का है। पहले कंडेंसर को बिजली के सॉकेट में चार्ज किया गया। उसके बाद बच्चे के हाथों और पैरों पर लगाया गया। इसके अलावा दुकानदार के बेटे ने बच्चे को कई बार उठाकर जमीन पर पटका। बच्चे के दर्द से चिल्लाने और तड़पने के बावजूद आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। साथ ही उसे कई बार करंट लगाया जिससे बच्चा मदद की गुहार लगाता रहा।

चोरी के शक में बर्बरता

परिजनों के आरोप:-

घटना के दौरान बच्चे की मां मौके पर पहुंची और अपने बेटे को छुड़ाने का प्रयास किया परंतु आरोपियों ने मां के सामने ही बच्चे का हाथ मरोड़ दिया। मां के छुड़ाने के प्रयास करने के बावजूद आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। बच्चा लगातार रोता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा। परिजनों के अनुसार बच्चा 15-16 किशोर के कहने पर अन्य बच्चों के साथ बैटरी उठाने गया था। उनका दावा है कि दुकानदार के आते ही बाकी बच्चे मौके पर भाग गए और केवल 8 वर्षीय बच्चा ही दुकानदार के हाथ लगा। साथ ही बच्चे के पिता ने बताया कि इस घटना का असर बच्चे पर केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी पड़ा है। पिता के आरोप के अनुसार जब वह भी बच्चे को छुड़ाने गए तब भी आरोपी नहीं माने और बच्चे के साथ मारपीट की। बच्चे के माता पिता का कहना है कि यदि बेटे से कोई गलती हुई थी तो दुकानदार को उन्हें बताया चाहिए था।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद दोनों पक्ष भी थाने पहुंचे जहां पर दुकानदार ने परिवार वालों से माफी मांगी और साथ ही बच्चे का इलाज कराने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana: हरियाणा में 2 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, इस मामले में हुई कार्रवाई

Sahab Ram

हरियाणा:-शादी के बाद बोला पति, तेरी शक्ल ठीक नहीं, पंचायत में पहुंचा मामला, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम फिर जाएगी सुनारिया जेल, इस दिन फिर होगी राम रहीम से पूछताछ

Voice of Panipat