Sirsa Crime News : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां युवक ने अपने पर झूठे आरोपों के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अधिक जानकारी के लिए बता दे कि पूरा मामला सिरसा के रोडी थाना क्षेत्र के गांव झोरड़रोही का है। जहाँ करीब 25 वर्षीय युवक की खेत में स्प्रे पीने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लवजीत सिंह के रूप में हुई है।
7 लोगों पर परेशान करने का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि मृतक के दादा बाबू सिंह ने गांव के सात लोगों पर उसे कथित तौर पर परेशान करने, खेत में काम नहीं करने देने और एक पुराने हत्या के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिवार ने दी ये जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि बाबू सिंह के अनुसार गांव के कुलबीर सिंह उर्फ निक्का सिंह की मौत के मामले में थाना रोड़ी में मुकदमा नंबर 122/2026 दर्ज है। उनका आरोप है कि इस मुकदमे में उनके छोटे बेटे अमरीक सिंह, पौते कुलदीप सिंह उर्फ मनी समेत गांव के अन्य लोगों के नाम दर्ज करवाए गए थे।Crime News
इसके बाद कुलबीर सिंह के परिवार से संबंधित जसपाल सिंह, गगनदीप सिंह, संदीप सिंह, कौर सिंह, साहम्बर सिंह, काला सिंह और भगवंत सिंह उनके परिवार से रंजिश रखने लगे।
ट्रैक्टर से कर दी फसल नष्ट
बाबू सिंह ने बताया कि करीब पांच-छह दिन पहले उनका पोता लवजीत सिंह खेत में पानी लगाने गया था। आरोप है कि खेत पड़ोसी कौर सिंह और साहम्बर सिंह ने उसे काम नहीं करने दिया और ट्रैक्टर से फसल नष्ट कर दी।Crime News

