Gurgram Dwarka Expressway Accident : हरियाणा के गुरुग्राम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की गुरुवार तड़के करीब 2:15 मिनट पर हुई। हादसे के वक्त मजदूर एक्सप्रेसवे ( Dwarka Expressway) के नीचे लोहे की ग्रिल लगाने का काम कर रहे थे तभी तेज रफ्तार बीट कार नेचार मजदूरों को कुचल दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की हादसे ( Dwarka Expressway Accident) में दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूर और कार चालक घायल हो गए। घटना द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास की है वहीँ आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
20 साल का छात्र चला रहा था कार
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की घटना के दौरान तेज आवाज से आसपास का इलाका गूंज उठा। वहीँ गाड़ी दिल्ली यूनिवर्सिटी का 20 साल का छात्र वेदान खन्ना चला रहा था।
मोके पर पहुंची पुलिस
अधिक जानकारी के लिए बता दे की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की हर एंगल से जाँच कर रही है वहीँ सबसे बड़ी बात ये है की कहीं चालक नशे में तो नहीं था। शराब की पुष्टि के लिए उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

