Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। देर रात से इस बदलाव के बाद आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। हरियाणा में तेजी से मौसम बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होने वाली है।
आज हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार आज वीरवार को प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में भी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
तापमान में बदलाव
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन के समय धूप खिलने के कारण तेजी से तापमान बढ़ा है। वहीँ आज प्रदेश में मौसम इसके उल्ट रहने वाला है। वहीँ हिसार का तापमान 37 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
पंजाब के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। बता दे की लुधियाना, रोपड़, पठानकोट, गुरदासपुर, चंडीगढ़, जालंधर, होशियारपुर, एसबीएस नगर में भारी वर्षा ( punjab Heavy Rain Alert ) हो सकती है।
किसानों की फसलों को नुकशान
बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बता दे की 6 महीने की फसलें अब पककर तैयार है। ऐसे में बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। वहीँ देर रात तूफानी बारिश हरियाणा राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में किसानों के लिए काल बनकर आई है। किसान भाई अगर फसल निकल रहें है तो उन्हें अच्छे से ढक कर रखें या फिर दो तीन का इन्तजार कर सकते है।

