September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

हरियाणा में आज से लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन शुरु; CM सैनी का विश्वकर्मा जयंती पर तोहफा

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की PM मोदी के जन्मदिन पर सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है।

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का दूसरा चरण( Registration of Lado Lakshmi Yojana starts in Haryana from today)

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यह बड़ा एलान किया है। आज देश के प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है साथ ही भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष पर प्रदेश के जनता को यह तोहफा दिया है। बता दे की अब ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ (Lado Lakshmi Yojana) का दूसरा चरण शुरु हो चूका है। प्रदेश के महिलाएं जिसका काफी समय से इन्तजार कर रही थी।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। बता दें कि पहले योजना के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय एक लाख रुपये निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में अतिरिक्त महिलाएं योजना के दायरे में आएंगी। आज नया पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है।

लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू

अधिक जानकारी के लिए बता दे की आज से इस योजना के नए लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने हर पात्र लाडो (Lado Lakshmi Yojana) से आग्रह किया है कि आप अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। अब तक करीब 10 लाख महिलाओं के खातों में 2,000 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।

महिलाओं को हर महीने मिलेंगें 2100 रूपए

बता दें कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने पहले बजट में इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

दूसरे बजट में योजना के लिए 6,500 करोड़ का प्रावधान किया है। जिसका मुख्य कार्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक रूप से मजबूत करना है।

Related posts

परी बिश्नोई को मिलेगा हरियाणा कैडर, सरकार ने जारी की NOC,भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई की मंगेतर हैं परी

Voice of Panipat

PANIPAT:- पुलिस ने पकड़ा BIKE चोर, 3 बाइक हुई बरामद

Voice of Panipat

Reserve Bank Of India आज जारी करेगा 1000 सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment