30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से चलेंगी 2 विशेष ट्रेनें

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी.. राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिध्द खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से रेवाड़ी-रींगस के बीच दो ट्रेनें शुरू की गई हैं.. ये दोनों ट्रेनें 3 अगस्त से चलेंगी.. पिछले कुछ सालों में खाटू श्याम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है..

*अगस्त महींने में Train के ट्रिप शुरू*

 ऐसे में अगस्त महीनें में ट्रेन के 14-14 ट्रिप शुरू किए गए हैं.. जिससे यात्रियों को इसका फायदा मिल सके.. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 3, 4, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26, 29 और 31 अगस्त को (14 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी.. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 3, 4, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26, 29 और 31 अगस्त को (14 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी..

TEAM VOICE OF PANIPA

Related posts

बाइक सवार आढ़ती से दो बदमाशों ने झपटी सोने की चेन, पीछा करने पर हाथ नहीं आए बदमाश.

Voice of Panipat

हरियाणा में एक युवती ने 1 साल में 7 युवकों पर अलग-अलग थानों में कराया केस दर्ज

Voice of Panipat

हरियाणा के उद्योगों की मांग पर दोहरी शिक्षा देकर युवा कौशल में होगी वृद्धि

Voice of Panipat