September 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन, 67 मिनट में पूरा होगा 3 घंटे का सफर

हरियाणा से दिल्ली तक का सफर पहले से और आसान होने वाला है। नमो भारत के नए रूट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा- दिल्ली के बीच दो और रूटों पर नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेज हो गई है।

दिल्ली-पानीपत- करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम-बावल रैपिड रेल प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC)  केंद्र सरकार की मंजूरी लेने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है।  

कुछ जगहों पर जमीन पर यूटिलिटी मैपिंग और पाइपलाइन-पावर लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू हो चुका है। अब केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और इनके शुरू होने से दिल्ली से हरियाणा के कई शहरों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। 

करनाल से दिल्ली पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 90 मिनट

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 136.3 किलोमीटर है।  इस परियोजना के तहत हरियाणा राज्य में कुल 11 आधुनिक स्टेशन विकसित किए जाएंगे। इस रूट से सोनीपत, कुंडली और पानीपत जैसे शहरों से दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके कॉरिडोर के बनने के बाद दिल्‍ली से करनाल का सफर केवल 90 मिनट में तय होगा। दिल्ली और हरियाणा के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों का काफी समय बचेगा।

दिल्ली से 67 मिनट में तय होगा बावल का सफर

वहीं प्रस्तावित दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर से दक्षिणी हरियाणा के कई इलाकों को दिल्ली से जोड़ना आसान हो जाएगा। इस रूट में गुरुग्राम और मानेसर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इस कॉरिडोर से दिल्ली एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी बेहतर होने की उम्मीद है।

अभी दिल्ली से बावल की दूरी तय करने में लगभग 3 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन नए कॉरिडोर के बनने के बाद यह सफर लगभग 67 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है। ये दोनों रूट चालू होने के बाद हरियाणा से दिल्ली रोजाना सफर करने वाले लोगों का काफी समय बचेगा।

Related posts

हरियाणा की इस जगह पर दिखे भूकंप के झटके, पैमाने पर मापी गई भूकंप की तीव्रता

Voice of Panipat

PANIPAT में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, अब तक मिले 62 केस

Voice of Panipat

HARYANA में 1072 सेंटरों पर ग्रुप-D का CET EXAM, 4 शिफ्टों में 12 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा

Voice of Panipat

Leave a Comment