September 17, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

1 अक्टूबर से हरियाणा में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने जारी किया निर्देश

Haryana News: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीँ आने वाले दिनों में उन वाहन चालकों के लिए दिक्क्तें पैदा होने वाली है जिनकी गाड़ियां 10 साल से पुराणी हो गई है।

सरकार ने इसे लेकर एक नया आदेश जारी किया किया। वहीँ दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल सभी पेट्रोल पंपों पर परिवहन विभाग के द्वारा ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरा लगाया जा रहा है। यह कैमरे अपने आप बता देंगे की गाड़ी कितने साल पुराना है।

इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अधिक जानकारी के लिए बता दे की राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि 10 साल से अधिक पुराने डीजल गाड़ियों को जप्त कर लिया जाएगा और 1 अक्टूबर से ऐसी गाड़ियों को डीजल पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

कई जिलों में लगेंगें कैमरे

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। पहले चरण में गुरुग्राम फरीदाबाद सोनीपत और झज्जर में टोटल 775 कैमरे पेट्रोल पंप पर लगाए जाएंगे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है। इन कैमरा को लगाने में 41 करोड़ 74 लाख रुपए खर्च होंगे।

पुराणी गाड़ियों पर एक्शन की तैयारी- अनिल विज

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मंत्री अनिल विज ने बताया कि कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है की आधुनिक कैमरे आसानी से पुरानी गाड़ियों की पहचान कर लेंगे। पुराने गाड़ियों को अब पेट्रोल नहीं दिया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है की पुरानी गाड़ियों पर अब एक्शन लिया जाएगा।

Related posts

नए गुरुग्राम में 2016 से अटका 6 लेन सड़क प्रोजेक्ट फिर शुरू..बढ़ेगी कनेक्टिविटी!

Voice of Panipat

पानीपत की मेयर कोमल सैनी आज पंचकूला में लेंगी शपथ

Voice of Panipat

ये 5 शुभ योग से बेहद खास रहने वाला है सावन का आखिरी सोमवार

Voice of Panipat

Leave a Comment