28.9 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryana Crime

विवाह में शामिल होकर लौट रहे 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

जींद में हांसी रोड पर रामराय और गुलकानी के बीच देर रात एक सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई…तीनों दोस्त एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे..तभी रास्ते में इनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई….हादसे में दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया..यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई..

मृतकों की शिनाख्त बरटा निवासी सुनील, भैणी अमीरपुर निवासी सोनू और मोहमदखेड़ा निवासी सचिन के रूप में हुई है..ये तीनों भैणी अमीरपुर गांव में एक शादी में गए थे…रात को जब ये कार में जींद आ रहे थे तो हांसी रोड पर रामराय और गुलकानी के बीच इनकी कार की टक्कर एक ट्रक के साथ हो गई…

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए…पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की..फिलहाल, तीनों के शवों को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कांवड़ खंडित होने पर बवाल : हरियाणा की कार तोड़ी , चालक के साथ भी हुई मारपीट !

Voice of Panipat

बाइक चोरी करने वाला आरोपित काबू, 2 बाइक बरामद

Voice of Panipat

पानीपत की बेरहम पुलिस,कार चालक को पीटते हुए वीडियो वायरल

Voice of Panipat