September 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

CM सैनी के लिए मांगी मन्नत कावड़ लेकर निकला युवक

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) – सावन का महीना शुरू होते ही हरियाणा में कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गई है।प्रदेशभर की सड़कों पर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंज रहे हैं। हजारों शिवभक्त अपनी-अपनी मन्नत और श्रद्धा के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच पानीपत के एक शिवभक्त अपनी अनोखी कांवड़ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दरअसल, पानीपत निवासी विलासराज भगवान शिव से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधानमंत्री बनने की कामना लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। अपनी इस मन्नत को दर्शाने के लिए उन्होंने कांवड़ को विशेष रूप से सजाया है, जिस पर भगवान भोलेनाथ और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तस्वीरें लगाई गई हैं। उनकी यह अनोखी कांवड़ राहगीरों और अन्य कांवड़ियों का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

बताया कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर करीब 20 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद 11 अगस्त को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। उनका कहना है कि वह यह गंगाजल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेंट करेंगे, ताकि उससे भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा सके। उनका मानना है कि भगवान शिव की कृपा से उनकी यह मन्नत पूरी होगी।जोनी अपने दोस्तों के साथ मिलकर महेंद्रगढ़ में गौशाला चलाते हैं। उन्होंने 50-50 लीटर के कई कैन एक छोटी ट्रॉली में रखे हैं। इस ट्रॉली को वह रस्सी से खुद खींचते हुए पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कांवड़ पर गायों से जुड़े पोस्टर भी लगाए हैं।

जोनी का कहना है कि सड़कों पर घूम रही गायों की हालत बहुत खराब है। इसलिए उन्होंने सरकार से मांग की है कि गाय को भारत में माता का दर्जा दिया जाए, ताकि उनकी अच्छी देखभाल हो सके।11 अगस्त तक पहुंचेंगे सीएम हाउसजोनी ने 23 जुलाई को हरिद्वार से यात्रा शुरू की थी। उनका लक्ष्य 11 अगस्त तक चंडीगढ़ के सीएम हाउस पहुंचना है। रास्ते में कई कांवड़िए उनके साथ हैं, लेकिन आखिरी सफर वह अकेले पूरा करेंगे।सीएम नायब सैनी के लिए लेकर जा रहे हैं कांवड़जोनी ने बताया कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समर्थक हैं और चाहते हैं कि वह आगे चलकर प्रधानमंत्री बनें। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए अच्छे काम किए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार को अभी तक किसी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिला है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:-प्रदेश में 25 मई को Voting, DGP शत्रुजीत कपूर ने तैयारियों को लेकर दी ये बड़ी जानकारी

Voice of Panipat

PANIPAT में 6 साल की बच्ची से दु*ष्कर्म

Voice of Panipat

Haryanaके इन 5 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Voice of Panipat