वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – हॉकी वल्र्ड कप से पहले भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदल दिया गया है । ये बदलाव 27 जुलाई को किए गए थे । पहले टीम की जर्सी का रंग ब्लू था जो अब बदलकर ओरेंज (भगवा ) कर दिया गया है । इस पर हॉकी टीम के अध्यक्ष दिलीप कुमार टिर्की का कहना है कि ये बदलाव टीम मेंमबर्स के कहने से ही हुआ है ।
वहीं पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा का इस पर कहना है कि ब्लू रंग भारत की पहचान है , साथ ही उन्होंने भी इसी रंग को सालों पहन कर ही गेम खेली है , ये फैसला शर्मनाक है , एसा पूर्व कप्तान का कहना है । वहीं उन्होंने इस भगवे रंग का तर्क भी कुछ समझ नही आया । वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी इसकी आलोचना की । उन्होंने कहा कि देश की पहचान अहिंसा, सत्य और भाईचारे जैसे मूल्यों से जुड़ी है और इन्हें बदला नहीं जा सकता । इन्हीं सवालो का जवाब देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप कुमार टिर्की ने कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों, कप्तानों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के सुझाव पर लिया गया । उन्होंने कहा कि अगर वर्ल्ड कप के बाद खिलाड़ियों को यह जर्सी पसंद नहीं आती है तो भविष्य में इसे बदला भी जा सकता है ।
सबसे अहम बात है खिलाड़ीय़ों का प्रदर्शन , अगर इस बार भारतीय हॉकी टीम को जीत हासिल हुई तो एसा 50 साल बाद होगा क्योंकि इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1975 में वल्र्ड कप जीता था ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

