33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

नशीले प्रदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस सतर्क, 4 किलो अफीम सहित युवक को किया काबू

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- सीआइए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि सीआइए कालांवाली पुलिस टीम की टीम सहायक उप निरीक्षक बलवंत राय के नेतृत्व में गांव रूपावास के बस स्टेंड पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि राजस्थान से भारी मात्रा में अफीम तस्करी कर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। इसी दौरान एक कार मेन रोड से गांव की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया।

कार मे सवार व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नवनीत निवासी रायपुर बताया। इसके बाद पुलिस ने डयूटी मजिस्ट्रेट राजपत्रित अधिकारी माधोसिंघाना के वेटनरी डा. विजयपाल सिंह बैनीवाल को बुला कर कार की तलाशी ली। कार की डिग्गी में रखी स्टेपनी व गत्ता के बीच में एक सफेद लिफाफे में अफीम बरामद हुई, जिसका वजन करने पर वह चार किलो हुई। पुलिस ने आरोपित को काबू कर उसकी कार व अफीम को जब्त कर लिया है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उक्त अफीम वह जयसिंह पुरा निवासी व्यक्ति से खरीद कर लाया था।

जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन के नेतृत्व में आप्रेशन क्लीन शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस की अलग अलग टीमें नियुक्त की गई है जो नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। इसके साथ ही इस मुहिम में आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा है। नशा तस्करों के संबंध में सूचना देने के लिए पुलिस ने मोबाइल नंबर जारी किए हुए हैं, जिन पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए कहां-कहां हुआ 100 के पार पेट्रोल

Voice of Panipat

जींद जिले की 72 हजार महिलाओं को मिलेगा ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना-‘2 का लाभ, पंजीकरण हुए शुरू

Sahab Ram

हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर निकली भर्ती

Voice of Panipat