30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat Crime

महिला के पैर पर चालक ने चढ़ाया ऑटो, विरोध करने पर युवक से की मारपीट

वायस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- बस स्टैंड के सामने एक महिला के पैर पर ऑटो चालक ने पहिया चढ़ा दिया, इसी बीच दूसरे ऑटो चालक ने उसे समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर एक्सल मार दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल को लोगों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।

सौंदापुर निवासी पवन कुमार ने बताया कि रविवार को वह ऑटो लेकर गांव सौंदापुर से सवारियां लेकर बस अड्डा के सामने उतारने के लिए रुका था। शाम करीब साढ़े चार बजे ऑटो से एक महिला सवार उतरी। इसी बीच दूसरा ऑटो चालक गोपाल कॉलोनी निवासी विशाल ऑटो लेकर आया और महिला के पैर पर चढ़ा दिया। उसे टोका तो आरोपी ने ऑटो का एक्सल निकालकर उस पर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत की महिला स्टडी वीजा पर गई थी कनाडा, आ गई बुरी खबर

Voice of Panipat

रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जाने कब बांधी जाएंगी राखी!

Voice of Panipat

पुलिस के साथ बदसलूकी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर लेकर भेजा जेल

Voice of Panipat