September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA के दो IAS अफसर का सस्पेंशन रूका

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के 2 बड़े सीनियर IAS अफसर विजय दहिया और जयवीर आर्य की गिरफ्तारी रोक दी गई है बते दे की  हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ओर से इसकी कोई भी लिखित में जानकारी सरकार को नहीं दी गई.. मुख्य सचिव ऑफिस के सूत्रों के अनुसार, सरकार की ओर से इस बारे में लेटर लिखकर नाराजगी जताई गई है.. राज्य के कार्मिक विभाग ने भी इस बारे में ACB को लेटर लिखकर लिखित में जवाब मांगा गया है..

आपको बता दे कि कार्मिक विभाग ने ACB से इस मामले में 3 सवाल पूछे हैं.. पहला आखिरी  IAS अधिकारी की गिपफ्तारी के बारे में अभी तक सर्कार को क्यों नहीं जानकारी दी गई?.. कार्मिक विभाग की ओर से लिखा गया है कि सरकार के पास लिखित में कोई जानकारी नहीं होने के कारण दोनों IAS अफसरों के सस्पेंशन की कार्रवाई नहीं की जा सकी है, जबकि कानूनन नियम यह है कि किसी भी गवर्नमेंट ऑफिसर व कर्मचारी के 48 घंटे तक जेल में रहने पर उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है..

हरियाणा सरकार के सूत्रों के अनुसार, वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के MD जयवीर आर्य के खिलाफ ACB द्वारा किए जाने वाले भ्रष्टाचार के केस की जानकारी सिर्फ CS ऑफिस को दी गई, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बारे में कुछ नहीं बताया गया.. अब हरियाणा सरकार ने इन दोनों मामलों की लिखित में जानकारी मांगी है.. ACB के द्वारा दोनों अफसरों की गिरफ्तारी की जानकारी देने के बाद ही सस्पेंशन की कार्रवाई की जा सकेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Click करे और पढ़िए पूरी खबर, 17 साल बाद भारत के हाथ लगी टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

Voice of Panipat

PANIPAT में 8 घंटे चल सकेंगी इंडस्ट्री, प्रदर्शन के बाद मिली अनुमति

Voice of Panipat

हरियाणा के हिसार में किराए पर वाहन देने से पहले करने होंगे ये काम, रेंटल संचालकों के लिए गाइडलाइन जारी

Sahab Ram