33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

HARYANA के इन जगहों पर अगले आदेशों तक रहेंगे स्कूल बंद, पढिए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- स्कूलों को बंद रखने के लिए 21 नवंबर तक के आदेश जारी किए गए थे। अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब हरियाणा के चार जिलों में स्कूलों को अगले आदेशों तक बंद रखने के आदेश जारी किया गए हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर से लगते चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में प्रदूषण के कारण स्कूलों की छुट्टियां की गई है। हालांकि इस दौरान सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं, खेल प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रम पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलते रहेंगे। बता दें, पराली प्रबंधन के इंतजाम और किसानों में जागरूकता से हरियाणा में इस बार पंजाब से 12 गुणा कम पराली जली है। इसके बावजूद पड़ोसी राज्य की तुलना में प्रदूषण ज्यादा है। इसकी मुख्य वजह प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों और वाहनों से निकलता धुआं, निर्माण स्थलों और सड़कों पर उड़ती धूल ज्यादा है।

पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक पंजाब की ओर से चलने वाली हवाओं का धुआं हरियाणा से होते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान की ओर बढ़ता है, मगर हवा का दबाव कम होने के चलते इस धुएं का जींद में चैंबर बन जाता है। इससे जींद के साथ पूरे एनसीआर की आबोहवा में प्रदूषण और बढ़ रहा है। इसके चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा सरकार अवैध कालोनियों पर हुई सख्त, अब चलेगा पीला पंजा

Sahab Ram

Haryana में जमीन Registry बनवानी हुई आसान, अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

Voice of Panipat

ट्रैफिक पुलिसकर्मी से पंगा लेना पड़ा महंगा, पानीपत का ये युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat