33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

गांजा तस्कर को गांजा सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- एंटी नारकोटिक सैल इन्चार्च एएसआई अनिल ने बताया कि शुक्रवार को एंटी नारकोटिक सैल की एक टीम बराये गस्त व चैकिग के दौरान काबडी रोड रेलवे पुल के नजदीक मौजुद थी गुप्त सुचना मिली कि दर्शन पुत्र कृपाल सिहँ R/O बतरा कालोनी पानीपत अपने मकान के नजदीक पीठु बैग में नशीला पदार्थ लिए हुए है और बेचने की फिराक में है अगर मौका पर फौरी रैड की जाए तो काफी मात्रा में नशीला पदार्थ सहित काबु में आ सकता है।

जो सुचना पर यकीन करते हुए टीम तुरन्त बतरा कालोनी मोड पहुँची तो सामने से एक व्यक्ति पीठु बैग लेकर आता हुआ दिखाई दिया जो सामने पुलिस पार्टी को देख कर एकदम पीछे मुडकर तेज-तेज कदमो से चलने लगा जिसको साथी मुलाजमान की सहायता से काबु करके नामपता पुछा तो अपना नाम पता दर्शन पुत्र कृपाल सिहँ निवासी पानीपत बताया जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौका पर बुलाकर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 1 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद हुआ आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड इन्ड्रस्ट्रीज पानीपत मे मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एटी नारकोटिक्स इन्चार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि आरोपी को गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह वह गांजा आजादपुर सब्जी मंण्डी दिल्ली से किसी राह चलते से खरीद कर लाया था । आरोपी को माननीय न्यायलय मे पेश करके जेल मे भेज दिया गया है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ग्रुप-डी भर्ती एग्जाम का 1 महीने में जारी होगा रिजल्ट

Voice of Panipat

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला कांग्रेस में हुए शामिल, CM चन्नी ने किया स्वागत

Voice of Panipat

पानीपत SP का बड़ा एक्शन, आमजन से दुर्व्यवहार करने पर पुलिसकर्मी सस्पेंड

Voice of Panipat