33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

डेंगू का बढ़ता प्रकोप, आए दिन नए मामले आ रहे सामने

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या जिला में बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 12 नए मरीजों की पुष्टि की है। विभाग 181 मरीजों की पुष्टि कर चुका है। यह सरकारी आंकड़ा है। निजी अस्पतालों में कार्ड टेस्ट में डेंगू एक्टिव मिले केसों की संख्या 2000 से ज्यादा है।

जिला मलेरिया विभाग के हेल्थ सुपरवाइजर जसमेर सिंह ने बताया कि भापरा गांव के निवासी मरीज की पाजिटिव रिपोर्ट पीजीआइ चंडीगढ़ से मिली है। एक मरीज की रिपोर्ट करनाल सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त हुई है।सोनीपत के गन्नौर, करनाल के घरौंडा और जींद जिला के सफीदों का एक-एक मरीज पानीपत के निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इनके अलावा शांति कालोनी, आसन कलां, संजय कालोनी, नौल्था, सेक्टर-12, माडल टाउन व गांव ताजपुर में पाजिटिव केस मिले हैं। दूसरे जिलों के केसों की सूचना संबंधित अधिकारियों को भिजवा दी है।

डिप्टी सिविल सर्जन डा. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू बुखार फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन में अधिक काटता है। जिला वासियों से अपनी है कि घर व आसपास पानी जमा न होने दें। किसी एरिया में बुखार के मरीज अधिक हैं तो स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। ओर स्वास्थय पर ध्यान दें।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पति के बाद लिव-इन पार्टनर की मौ#त , पानीपत में महिला पर उठे गंभीर सवाल

Voice of Panipat

Aaj Ka Mausam: हरियाणा पंजाब में बदलेगा मौसम, इन 14 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई, सीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक

Voice of Panipat