33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

ड्रग्स बनाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया काबू, घर में लगाया था ड्रग्स बनाने का प्लांट

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- दिल्ली में आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ड्रग्स की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। बताया जा रहा है कि इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 18 करोड़ रुपए है. पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस में ड्रग माफियाओं के खिलाफ ऑपरेशन स्पाइडर चलाया था। पुलिस ने इसी ऑपरेशन के तहत ड्रग माफियाओं के खिलाफ जानकारी हासिल की और असीम और वरुण नाम के बड़े ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल आरोपियों ने ड्रग्स बनाने का नया तरीका इजाद किया था. घर में ही ड्रग्स का प्लांट लगा लिया था  पुलिस के मुताबिक, ये ड्रग्स उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब समेत पूरे भारत में सप्लाई की जाती थी। फिलहाल पुलिस इस गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाश कर रही है।

इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने हाल ही में 1 किलो हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इससे पहले नारकोटिक्स टीम ने 2 करोड रुपए की ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी ऑपरेशन के तहत पुलिस ने हाल ही में तैमूर खान को पुलिस ने सीलमपुर से गिरफ्तार किया था। इसी ऑपरेशन के तहत पुलिस ने हाल ही में तैमूर खान को पुलिस ने सीलमपुर से गिरफ्तार किया था।

तैमूर पर 1.5 लाख का इनाम था। उसने एमबीए किया है. वह एमएनसी में काम करता था लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उसने अपराध की राह पकड़ी और ड्रग सप्लाई करने लगा। तैमूर उर्फ भोला लोगों की पैसों से मदद कर अपनी रॉबिनहुड की छवि बनाने लगा था और इसी छवि की आड़ में ड्रग्स के धंधे को करता था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CM नायब सैनी का बड़ा फैसला: लेट पेमेंट पर मिलेगा ब्याज, जिम्मेदार अफसर से होगी वसूली

Sahab Ram

पानीपत में 2 महीने की बेटी को लेकर सड़क पार कर रही थी महिला, सामने से आ गया तेज रफ्तार ट्रक

Voice of Panipat

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Sahab Ram