28.2 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

24 घंटे के लिए इस दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पढिए पूरी जानकारी

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- 15 नवंबर को हरियाणा वासी अपना वाहन लेकर घर से निकलें तो सावधान रहें। पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, क्योंकि उस दिन 24 घंटे के लिए प्रदेशभर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। प्रदेश के पंप संचालकों ने 24 घंटे की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। अगर यह हड़ताल होती है तो 15 नवंबर सुबह 6 बजे से 16 नवंबर सुबह 6 बजे तक पंप पूरी तरह से बंद रहेंगे। न पेट्रोल मिलेगा, न ही डीजल। लेकिन इमरजेंसी होने पर मिलेगा। फिर भी समय रहते ऑयल की अव्यवस्था कर लें।

जानकारी के मुताबिक अंबाला पेट्रोलियम वेलफेयर डीलर्स एसोसिएशन प्रधान रविंद्र ढिल्लो ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि समय रहते मांगें पूरी नहीं होती तो हड़ताल रहेगी। पेट्रोल-डीजल की न खरीद होगी और न ही बेचा जाएगा। उनकी मांगें हैं कि हरियाणा में पेट्रोल, डीजल पर लगने वाले वैट को घटाकर पंजाब राज्य के घटे हुए वैट के बराबर कर दिया जाए। 2007 से जो डीलर कमिशन ही नहीं बढ़ाई गई है, उसमें बढ़ोतरी की जाए। नकली डीजल पर भी पूरी तरह से रोक लगाई जाए।

लेकिन लंबे समय से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। यहीं कारण है कि अब पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उधर, 15 नवंबर को हड़ताल के लिए पंप संचालकों ने एक दिन उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पेट्रोल व डीजल के टैंकर की भारत पैट्रोलियम में एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं, ताकि बंद से पहले लोगों को तेल उपलब्ध कराया जा सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डिप्टी सीएम ने अगले 48 घंटे लोगों से घरों में रहने की अपील की, बढ़ता तूफान

Voice of Panipat

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु, अगले आदेशों तक बंद रहेगा कपाट, पढिए

Voice of Panipat

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat