28.2 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

अब बिना ATM कार्ड के निकाले पैसे, जानिए कैसे ?

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- भारत में यूपीआई के जरिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.. लेकिन आज भी कई कामों में डिजिटल पेमेंट की जगह कैश की आवश्यकता पड़ती है.. ऐसे में कई बार लोगों के पास कैश न हो पाने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है.. ऑनलाइन पेमेंट के चलन होने के बाद लोग अपने साथ कैश लेकर नहीं चलते हैं.. ऐसे में हम एटीएम से कैश तो आसानी से निकाल सकते हैं पर एटीएम कार्ड पास ना होने पर हमारी परेशानी और बढ़ जाती है.. इस परेशानी को खत्म करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने योनो ऐप (YONO App) को यूपीआई (UPI) से जोड़ा है..

ऐसे में अब बिना क्रेडिट कार्ड के भी आसानी से एटीएम से कैश विड्रॉ किया जा सकता है। इस फीचर को इंटर पेएबल कार्डलेस कैश विथड्रावल (ICCW) कहा जाता है.. यह फीचर सभी एटीएम पर मौजूद है। बैंक ने कहा कि इस नए फीचर से एटीएम कार्ड के क्लोनिंग से हो रहे धोखाधड़ी को रोका जा सकता है.. आइए, जानते हैं कि आप बिना एटीएम कार्ड के कैसे कैश निकाल सकते हैं..

* डेबिट कार्ड के बिना कैसे निकाले एटीएम से कैश जानिए *

  • आपको सबसे पहले अपेन पोन में योनो ऐप को ओपन करना है..
  • इसके बाज आपको ‘Cash Withdrawal’ सेक्शन को सेलेक्ट करना है..
  • अब आप जितना कैश निकालना चाहते हैं उतना अमाउंट दर्ज करें..
  • इसके बाद अब आप अपने एटीएम को सेलेक्ट करें..
  • अब एक QR कोड जनरेट होगा..
  • आपको QR कोड को स्कैन करना है..
  • QR कोड को स्कैन करने के बाद आप अपना यूपीआई आईडी और यूपीआई पिन दर्ज करें..
  • यूपीआई पिन को दर्ज करने के बाद आप जैसे ही सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करते हैं.. उसके बाद आपके अकाउंट से कैश डिस्पर्स हो जाएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में पुलिस कर्मियों की अदला-बदली, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पानीपत में हनीट्रैप मामला, आरोपित महिला व पति सहित तीन को भेजा जेल

Voice of Panipat

PANIPAT पुलिस को लावारिस हालत में घूमती मिली 6 साल की बच्ची, 9 घंटों की मेहनत के बाद बच्ची को किया परिजनों के हवाले

Voice of Panipat