33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

अब DELHI मेट्रो की PINK-LINE पर दौडेगी ड्राइवरलैस मैट्रो

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- DELHI-NCR के लोगों को केंद्र में सत्तासीन नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। पिंक लाइन पर शिव विहार से मजलिस पार्क के बीच बृहस्पतिवार से चालक रहित मेट्रो का परिचालन शुरू हो गया है। केंद्रीय शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसका शुभारंभ किया। इससे पहले मजेंटा लाइन पर भी चालक रहित मेट्रो की सुविधा है। पिंक लाइन पर परिचालन शुरू होने से दिल्ली मेट्रो के 96 किलोमीटर नेटवर्क पर चालक के बगैर मेट्रो ट्रेनें रफ्तार भर रही हैं। चालक रहित मेट्रो नेटवर्क के मामले में दिल्ली मेट्रो दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

दरअसल, दिल्ली मेट्रो के सबसे लंबे पिंक लाइन कॉरिडोर पर वीरवार से मेट्रो ट्रेनें बिना चालक के रफ्ड़तार भरेंगी। वीरवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच चालक रहित मेट्रो के परिचालन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मजलिस पार्क-शिव विहार के बीच ड्राइवरलेस मेट्रो में यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने फेज तीन की पिंक लाइन पर चालक रहित मेट्रो के परिचालन के लिए मंजूरी दी थी। यह दिल्ली मेट्रो का दूसरा कॉरिडार होगा, जिस पर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे दिल्ली मेट्रो के 96 किलोमीटर नेटवर्क पर चालक रहित मेट्रो की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आजम खान को हुई 2 साल कि सजा, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

New Delhi-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

Voice of Panipat

पानीपत में लग गई इन सब चीजों पर पाबंदी, पढ़िए जरुर

Voice of Panipat