August 11, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaLatest News

सोनीपत:- कावड़ लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत..1 घायल

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे मे मौत हो गई। सोनीपत के गन्नौर निवासी 16 दोस्त डाक कावड़ लेकर वापिस लौट रहे थे । जब वह शामली के बनत गांव के पास पहुंचे तो मंगलवार सुबह रास्ते मे अज्ञात वाहन ने दो कावड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों कावड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों कावड़िए की फोटो

पूरा मामला:-
जान गवाने वाले कावड़िए की पहचान गन्नौर,सोनीपत निवासी कुणाल मलिक पुत्र विनोद के रूप में हुई है। और साथ में उनका साथी अक्षय पुत्र विजेंद्र घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक कुणाल अपने करीब 15 अन्य साथियों के साथ मिलकर 7 अगस्त को गन्नौर से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ था। हरिद्वार पहुंचने के बाद सभी गंगाजल लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। और इस डाक कावड़ टोली में करीब 16 कावड़िए शामिल थे। इस दौरान मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे जब कावड़ियो की टोली शामली क्षेत्र के बनत गांव के पास पहुंची तो कुणाल और अक्षय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कावड़िया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के वक्त अन्य टोली के कावड़िए उनसे आगे निकल चुके थे।

इस हादसे की सूचना मिलती ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल कावड़ियों को तत्काल शामली सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सो ने कुणाल मलिक की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । वही घायल अक्षय का उपचार शुरू किया गया और उसकी हालत चिकित्सको द्वारा निगरानी में रखी जा रही है। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है। और पुलिस हादसे के कारणों का भी पता लगा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी NMMS के तहत मिलेगी स्कॉलरशिप, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Voice of Panipat

BJP नेता ने नहीं लिया दहेज,1 रुपए में किया बेटे का रिश्ता

Voice of Panipat

हरियाणा के सीएम Janshatabdi Express से पहुंचे पानीपत

Voice of Panipat

Leave a Comment