September 23, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

kal ka mousam : मानसून की दोबारा होगी वापसी, हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम?

मानसून की दोबारा होगी वापसी

हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों में एक बार फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दोबारा से मानूसन की वापसी हो रही है। इसके कारण कल यानी 24 सितंबर को 19 राज्यों में हल्की से लेकर तेज बारिश की मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसका असर पहाड़ी राज्यों में भी देखने को मिलेगा। इसलिए मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र में घूमने के लिए जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेावतनी दी है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी दोबारा से दबाव बन रहा है। इसके चलते देश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव फिलहाल पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ रहा है। यह दबाव 23 सितंबर की रात को ओडिशा तट के बीच, कलिंगपट्टनम के आसपास को पार कर जाएगा।

इसके चलते 24 सितंबर से बारिश दोबारा से शुरू हो जाएगी। इसका असर छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों के पास भी तेज हवाएं के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने मछुआरों को 24 सितंबर तक संबंधित समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।

जबकि हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान की बात की जाए तो 24 सितंबर को बारिश की कम संभावना है, लेकिन मौसम में बदलाव आने वाला है। रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार एक बार मानसून की वापसी होगी। इसके चलते 27, 28 सितंबर को राजधानी दिल्ली , एनसीआर, हरियाणा, पंजाब राजस्थान में में झमाझम बारिश हो सकती है।

वहीं यूपी की बात की जाए तो 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 27 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है। 28-29 सितंबर को बारिश की गतिविधि कम होकर अलग-अलग स्थानों तक सीमित रहने का अनुमान है

Related posts

हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, इस दिन हो सकती है बूंदाबांदी

Voice of Panipat

हरियाणा में अब सताएगी उमस भरी गर्मी, मानसून को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट

Sahab Ram

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

Leave a Comment