PM Kisan Samman Nidhi Updates: पीएम किसान सम्मान योजना की 24वीं किस्त को लेकर अपडेट आया है। पीएम किसान सम्मान योजना की 24वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में अगले माह आ सकती है। जहां पर किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये की राशि जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा क्रेडिट की जाएगी।
आपको बता दे कि पीएम किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा योजना के पात्र किसान के खाते में प्रत्येक साल 6000 रुपये की राशि डाली जाती है। इसको तीन किस्तों में साल में तीन बार डाला जाता है। सरकार ने अगली किस्त डालने की तैयारी शुरू कर दी है और सूत्रों के अनुसार सितंबर माह के खत्म होने के बाद अक्टूबर माह में यह किस्त जारी की जा सकती है।
त्योहारों के नजदीक जारी की जाएगी राशि
पीएम किसान सम्मान योजना की 24वीं किस्त को सरकार चाहती है कि किसी बड़े त्योहार के पास जारी किया जा सके। ताकि किसानों को त्योहार को मनाने में इसका सहयोग मिल सके। आपको पता है कि वर्ष 2025 में सरकार द्वारा 19 नवंबर को स्कीम की दूसरी किस्त को बैंक खातों में ट्रांसफर किया था। जबकि इससे पहले वर्ष 2024 की बात की जाए तो उसमें 5 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान योजना की किस्त जारी कर दी गई थी। इस बार भी सरकार अक्टूबर माह के पहले पखवाड़े में यह राशि जारी कर सकती है।
यह प्रक्रिया पूरी नहीं की तो खाते में नहीं आएगी राशि
पीएम किसान सम्मान योजना की राशि लेने के लिए किसानों को ई केवायसी करवाना बहुत जरूरी है। इस योजना के दायरे में आने वाले किसानों को ई-केवायसी कराने पर ही पैसा खाते में आएगा। साथ ही उन्हें अपने बैंक अकाउंट को भी आधार से लिंक करना होगा। अगर ई केवायसी नहीं करवाई और आधार कार्ड बैंक खाते के साथ लिंक नहीं किया हुआ है तो यह किस्त उनके खाते में नहीं आएगी। अक्तूबर में दशहरा है। दूसरे हफ्ते नवरात्र शुरू हो जाएगा। इस वजह से 24वीं किस्त के अक्तूबर की शुरुआत या दूसरे हफ्ते तक आ जाने की उम्मीद है।
कुछ किसानों को एक साथ मिलेगी दो किस्त
पीएम किसान सम्मान योजना की 23वीं किस्त नहीं मिलने वाले किसानों को इस बार राहत मिल सकती है। कुछ किसानों को 24वीं किस्त जारी करने के साथ उनके बकाया 23वीं किस्त की राशि भी बैंक में क्रेडिट की जा सकती है। यह फायदा उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने 23वीं किस्त के समय केवायसी पूरी नहीं थी, लेकिन अब उसको पूरा कर लिया गया तो उनको दो किस्तों का फायदा मिल सकता है।

