वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक कांवड़िए की शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है । मामला मंगलवार सुबह का है जब कुरुक्षेत्र निवासी गुरमीत सिंह कांवड लेकर लौटते वक्त एक शिविर में ठहरा और अगली सुबह उठा ही नहीं ।

मृतक गुरमीत सिंह
जानकारी के अनुसार, गुरमीत अपने साथी धरमपाल के साथ बाइक से कांवड लेने हरिद्वार गए थे । वापस आते वक्त देर रात को दोनों ने नाचरौन स्थित गुग्गा माड़ी के पास बने कांवड शिविर में रुकने का फैसला किया । अगली सुबह छह बजे धरमपाल के कई बार आवाज देने और उठाने पर भी जब गुरमीत नहीं उठा तो पास जाकर देखने पर उसका शरीर बिल्कुल ठंडा मिला । इसके बाद धरमपाल ने इसकी जानकारी शिविर में मौजूद अन्य कांवड़ियों को दी ।
घटना की जानकारी मिलने पर nachron के सरपंच और स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद गुरमीत को मृत घोषित कर दिया । इसके बाद डायल –112 को सूचन देकर शव को रादौर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया । पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद गुरमीत की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है पर अभी वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हुई है । फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

