September 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana CrimeHaryana News

एसीबी की टीम ने एसडीओ, जेई को 2 लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

एसीबी की टीम ने एसडीओ, जेई को 2 लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Haryana ACB Raid : सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की टीम निर्माण ठेकेदार से दो लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए शिक्षा विभाग के जेई व एसडीओ को पकड़ा है। दोनों अधिकारी स्कूलों में किए गए काम के बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांग रहे थे। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करके 2 लाख 93 हजार रुपये बरामद कर लिए।

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो को एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी स्कूलों में निर्माण के ठेके लेता है पिछले दिनों उसने निर्माण कार्य किया था, लेकिन शिक्षा विभाग के जेई आशीष और एसडीओ विष्णु उसके द्वारा बनाई गई स्कूल भवन के बिल पास करने की एवज में 4 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे है।

रिश्वत नहीं देने पर बिल पास नहीं करने की धमकी दे रहे है और उसके बिलों को बिना किसी कारण के रोका हुआ है। इस दौरान ठेकेदार ने उनके फोन की रिकार्डिंग कर ली और उसको एसीबी की टीम के समक्ष पेश कर दिया।बाद में किश्तों में राशि देने की सहमति बन गई। जहां पर एसीबी की टीम ने रिकार्डिंग के आधार पर छापमार दिल का गठन कर लिया।

शिकायकर्ता को एसीबी की टीम ने 2 लाख 93 हजार रुपये की राशि पाउंडर व हस्ताक्षर करके दे दी। जब दोनों अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने एनएच-334बी पर फतेहपुर के पास बुला लिया। जैसे ही ठेकेदार ने दोनों अधिकारियों को रिश्वत के रुपये दिए और टीम की तरफ इशारा कर दिया।

जहां पर एसीबी की टीम ने दोनों को पकड़ लिया और तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 2 लाख 93 हजार रुपये बरामद कर लिए। जब उनके हाथ धुलवाए तो पानी का रंग बदल गया। सोनीपत एसीबी की टीम ने जेई आशीष और एसडीओ विष्णु के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण बना जनता के लिए मुसीबत, घरों में दरारें और जलभराव

Voice of Panipat

हरियाणा में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण

Voice of Panipat

Panipat: कांवड़ियों को SP की हिदायत, कांवड़ लाने से पहले जमा करवाने होंगे दस्तावेज नही तो…पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment