September 25, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इस शहर में बनेगा प्रदेश का प्रथम स्मार्ट रोड, 33.5 करोड़ का एस्टीमेट हुआ पास

NEW SMART ROAD HARYANA

New Smart Road Haryana: हरियाणा प्रदेश के चरखी दादरी जिले के लोगों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश के नायब सरकार द्वारा चरखी दादरी शहर में जिले का प्रथम स्मार्ट रोड बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए विभाग की ओर से 33.5 करोड़ का बजट भी पास कर लिया गया है। बता दें कि चरखी दादरी शहर को आधुनिक रूप देने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद चरखी दादरी शहर में प्रदेश का पहला स्मार्ट रोड तैयार करने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

4.1 किलोमीटर होगी स्मार्ट रोड की लंबाई

हरियाणा प्रदेश के चरखी दादरी शहर में बनने जा रहे राज्य के प्रथम स्मार्ट रोड की लंबाई 4.1 किलोमीटर रखी गई है। चरखी दादरी शहर में बनने जा रहे प्रथम स्मार्ट रोड (smart road Charkhi dadari) की महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए नगर परिषद के साथ बिजली निगम और लोक निर्माण विभाग, वन विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर तालमेल से काम किया है। इस प्रोजेक्ट की ड्राइंग और 33.5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही यह रोड तैयार होकर जिले की शान बढ़ाएगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास पहुंची फाइल

हरियाणा के चरखी दादरी शहर में करोड़ों रुपए की लागत से बनने जा रहे प्रदेश के पहले स्मार्ट रोड (new smart road Haryana) के लिए चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान ने इस दिशा में विशेष प्रयास किया। बता दें कि इस रोड के निर्माण हेतु अंतिम प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी के लिए फाइल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास पहुंच गई है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

चरखी दादरी शहर की सूरत ही बदलने का काम करेगा स्मार्ट रोड

चरखी दादरी से विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि दादरी में प्रदेश का सबसे पहला स्मार्ट रोड तैयार (first smart road Haryana) होने के बाद दादरी शहर की सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के किसी अन्य शहर में स्मार्ट रोड बनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई हैं। जबकि दादरी में स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई हैं और शहर में 4.1 किलोमीटर लंबे स्मार्ट रोड के निर्माण की अंतिम मंजूरी के लिए फाइल सीएम नायब सैनी के पास पहुंचा दी गई है।

Related posts

Haryana के मेट्रोपॉलिटन शहरों में 3 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन

Voice of Panipat

बिजली के कड़कने से युवक सहमा वहीं तोड़ा दम, आप भी जान ले मौसम का हाल

Voice of Panipat

हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट Panipat का जिलाध्यक्ष बनाया गया पत्रकार कुलवन्त सिंह को

Voice of Panipat

Leave a Comment