HARYANA ACB ACTION : हरियाणा के फतेहाबाद में ACB का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है इंतकाल चढ़ाने के बदले घुस लेने वाले को टीम ने रंगें हाथ गिरफ्तार किया है उसके सहायक को भी गिरफ्तार किया गया है। ACB ने यह कार्रवाई फतेहाबाद की रतिया तहसील कार्यालय में कि है।
1500 रूपए घुस लेता पटवारी गिरफ्तार,
मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि ACB टीम को जैसे ही शिकायत मिली वो तुरंत तैयार हो गई। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया। जिसके बाद पटवारी मेहर सिंह और उसके एक सहायक को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमीन का इंतकाल चढ़ाने की एवज में मांगी गई घूस को लेकर की गई। बता दे कि यह कार्रवाई विजिलेंस इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कि गई है।
आरोपियों से पूछताछ
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि गिरफतरि के बाद घुस लिए दोनों लोगों से गहनता से पूछताछ कि गई है। जिसके बाद आगे कि कानून प्रक्रिया कि जायगी। वहीँ पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में लगातार ACB का अब्दा एक्शन देखने को मिल रहा है।

